ग्वालियर, ग्वालियर के महावीर भवन में 29 सितंबर को निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य सिंध हिन्दू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर और आर.जे.एन. अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस शिविर में विशेषज्ञ हृदय रोग डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया। आयोजकों ने इस पहल का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना बताया।
