श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में अब 26 कन्याओं का होगा नि:शुल्क विवाह

ब्यावरा। नगर के श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में 30 जनवरी को नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन होगा. सम्मेलन की तैयारियां शुरु कर दी गई है. अब सम्मेलन में 21 की जगह 26 कन्याओं का नि:शुल्क विवाह करने का निर्णय लिया गया है.

मंदिर समिति द्वारा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा हैै. समिति द्वारा 29 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गये थे. प्राप्त आवेदनों की विधिवत जांच-पड़ताल के बाद एकादशी को चयनित सूची सार्वजनिक की गई. प्रारंभ में समिति द्वारा 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग, संसाधनों की उपलब्धता और उत्साह को देखते हुए मंगलवार रात्रि को निर्णय लिया गया कि अब 26 कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

भव्य निशन यात्रा निकलेगी

समिति के अनुसार 30 जनवरी को नगर के राजगढ़ रोड पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से भव्य निशान यात्रा एवं बारात निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर पहुंचेगी. जहां विधि-विधान के साथ पाणिग्रहण संस्कार होगा. तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

 

 

Next Post

राशन की दुकानें समय पर खुलें, पोर्टल से आयकर दाता हितग्राही का नाम हटाओ

Thu Jan 1 , 2026
राजगढ़। सभी राशन गोदाम सुबह 10 बजे खुले, कोई भी आयकरदाता हितग्राही को राशन न मिले यह सुनिश्चित किया जाए. एम राशन मित्र पोर्टल से आयकर दाता हितग्राही के नाम हटाए जाएं. कर्मचारी सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें. सार्थक ऐप की उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान […]

You May Like