होलकर कॉलेज से ‘संकल्प वृक्ष’ के लिए भेजी गई मिट्टी

इंदौर: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘संकल्प वृक्ष’ कार्यक्रम के लिए इंदौर से मिट्टी संग्रहित की गई. एडीजी एनसीसी (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में होने वाले राष्ट्रीय अभियान के तहत 2 एमपी आर्म्ड स्मड्रन एनसीसी, इंदौर द्वारा शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय परिसर में विशेष मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारियों, महाविद्यालय के स्टाफ और करीब 200 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया. कैडेट्स ने परिसर से मिट्टी एकत्र की. इसके बाद इंदौर जिले के प्रतिनिधित्व के लिए एक-एक किलोग्राम मिट्टी के दो विशेष पैकेट तैयार किए गए, जिन्हें भोपाल में होने वाले मुख्य समारोह के लिए रवाना किया गया. कार्यक्रम के दौरान होलकर कॉलेज की प्राचार्य मेजर डॉ. अनामिका जैन और एसयूओ नितिन तिवारी ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ने के साथ ही उनमें देश और मातृभूमि के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है. 2 एमपी आर्म्ड स्मड्रन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राहुल भौंरास्कर ने कहा कि ‘संकल्प वृक्ष’ अभियान युवाओं को देशभक्ति, सेवा और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का माध्यम है. इंदौर से भेजी जा रही मिट्टी जिले की सहभागिता का प्रतीक है. अभियान के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. मिट्टी संग्रहण के बाद तैयार किए गए दोनों पैकेट भोपाल के मुख्य कार्यक्रम के लिए भेजे गए.

Next Post

बच्चों ने पेंटिंग के जरिए उकेरे वन्यप्राणी

Fri Oct 2 , 2026
इंदौर: वन्यप्राणियों के संरक्षण और लोगों को उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर चिड़ियाघर में 1 से 6 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है. सप्ताह के दौरान बच्चों और विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. शुरुआत में बच्चों […]

You May Like