काम कराया पुलिस ने, पैसे डकार गया आरक्षक; छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित

छतरपुर। एक टेंट हाउस संचालक ने पुलिस विभाग पर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सीताराम कॉलोनी निवासी पवन सोनी ने मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया और बताया कि पुलिस के एक कार्यक्रम में टेंट लगाने के बावजूद उन्हें अब तक उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है।

पवन सोनी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले ओरछा थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए उनके टेंट हाउस से व्यवस्थाएं कराई गई थीं। यह कार्यक्रम वीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था, जिसके लिए टेंट, मंच और अन्य जरूरी सामान लगाया गया था। कार्य पूरा होने के बाद उन्हें केवल बिल दिया गया, लेकिन भुगतान आज तक नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र ने भुगतान से संबंधित प्रक्रिया में गड़बड़ी की है और राशि अपने खाते में ले ली है। जब उन्होंने संबंधित आरक्षक से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन का जवाब नहीं मिला।

पवन सोनी ने बताया कि उनका करीब ₹31 हजार बकाया है, जो लंबे समय से लंबित है। एसपी कार्यालय में आवेदन देने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

 

Next Post

इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’

Wed Feb 25 , 2026
इंग्लैंड ने सुपर आठ में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। इस हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है। आइए अब अंक तालिका के पूरे समीकरण को समझते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हैरी ब्रूक की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर […]

You May Like