ब्रिटेन में विभिन्न लहजों की सटीक नकल के लिए नया एआई टूल विकसित

लंदन, 16 जुलाई (वार्ता) ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)‘वॉयस-क्लोनिंग’ टूल विकसित किया है जो देश के विभिन्न लहजों को अपने कुछ अमेरिकी और चीनी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अधिक सटीकता से नकल कर सकता है।
परंपरागत रूप से एआई उत्पादों को आवाजों के साथ प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला अधिकांश डेटा उत्तरी अमेरिकी या दक्षिणी अंग्रेजी भाषी स्रोतों से आता है, जिससे कई कृत्रिम आवाजें एक जैसी लगती हैं।
इससे निपटने के लिए ब्रिटीश कंपनी सिंथेसिया ने स्टूडियो में लोगों की रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन सामग्री एकत्र करके, एक साल तक क्षेत्रीय लहजे वाली ब्रिटीश आवाजों का अपना डेटाबेस तैयार किया।
कंपनी ने एक्सप्रेस-वॉयस नामक एक उत्पाद का उपयोग किया है, जो किसी वास्तविक व्यक्ति की आवाज का क्लोन बना सकता है या एक कृत्रिम आवाज उत्पन्न कर सकता है। इनका उपयोग प्रशिक्षण वीडियो, बिक्री सहायता और प्रस्तुतियों जैसे सामग्री निर्माण में किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक ज़्यादा सटीक क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व चाहते हैं। सिंथेसिया के शोध प्रमुख यूसुफ़ अलामी मेजाती ने कहा,“अगर आप किसी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं या फिर कोई आम इंसान हैं, जब आपकी छवि और आवाज की बात आती है, तो आप अपनी बोली को बनाए रखना चाहते हैं।”

Next Post

हरदा प्रकरण : यादव ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Wed Jul 16 , 2025
भोपाल, हरदा, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक छात्रावास में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ”हरदा छात्रावास प्रकरण का संज्ञान लेकर मैंने […]

You May Like