इंदौर: रंगवासा स्थित प्रिस्म पार्क कॉलोनी में सुबह घरेलू विवाद के दौरान एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया. आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे पति ने आठ माह के बच्चे को जबरन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने पत्नी को गाली-गलौज करते हुए पाइप और थप्पड़ से मारपीट की, जिससे उसे हाथ की उंगली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं.
पीड़िता की शिकायत पर राऊ पुलिस ने घटना दर्ज की है. प्रकरण में दर्ज बयान के अनुसार आरोपी ने धमकी भी दी कि बच्चे को उसके पास ले जाने पर जान से मार देगा, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
