शारदा देवी मंदिर चोरी प्रकरण में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा

सतना :  मैहर में माँ शारदा देवी मंदिर में हुई चोरी, प्रशासन द्वारा तथ्यों को दबाने तथा संदिग्धों को संरक्षण देने जैसी गंभीर अनियमितताओं को लेकर डॉ अमित सिंह ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सतना कलेक्टर को सौंपा गया। इस दौरान समाजसेवी अजीज अहमद कुरैशी एवं वीरेन्द्र सहाय सक्सेना उपस्थित रहे।ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजसेवी डॉ. अमित सिंह ने कहा कि“जब चोरी के आभूषण बरामद हो चुके हैं, फिर भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास हो रहा है। माँ शारदा की नगरी की आस्था पर ऐसी गड़बड़ी असहनीय है। जब तक CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा निष्पक्ष जाँच नहीं होती, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी।”

चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी होने के बाद भी पुलिस-प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही न किया जाना अत्यंत संदिग्ध एवं चिंताजनक है। जिला प्रशासन द्वारा वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक न करना और घटनाक्रम पर पारदर्शिता न रखना जनभावनाओं के विपरीत है मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु इस पूरे मामले की स्वतंत्र CBI जाँच आवश्यक है।

Next Post

यातायात व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर बढ़ा भरोसा, अब तक 1022 शिकायतें आई

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर: शहर के ट्रैफिक सिस्टम को तेज और जवाबदेह बनाने के लिए शुरू की गई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन को इंदौरियों का मजबूत समर्थन मिल रहा है. लॉन्चिंग के बाद से अब तक 1022 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1000 मामलों का तुरंत समाधान कर दिया गया.सड़कों पर सुगम, […]

You May Like