लौहरा, 26 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे खिलाफ होने वाली महिला एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में अनकैप्ड बल्लेबाज बल्लेबाज मोमिना रियासत को टीम में जगह दी है। चयनकर्ताओं ने मोमिना रियासत अगले महीने कराची में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू सीरीज़ के लिए 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एकदिवसीय मैचों में टीम की कप्तानी फातिमा सना ही करती रहेंगी। ये मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा हैं। मोमिना को टीम में शामिल करने के अलावा, चयनकर्ताओं ने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को ज़्यादातर वही रखा है। टीम में आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे की महिला टीम अपने पहले पाकिस्तान दौरे के लिए 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। एकदिवसीय सीरीज से पहले, दोनों टीमें 30 अप्रैल से तीन मई तक अभ्यास करेंगी।
Next Post
हम हारना डिजर्व करते हैं : अक्षर पटेल
Sun Apr 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने जब 264 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था, तो किसी को भी नहीं लगा था कि पंजाब किंग्स इस मैच को सात गेंद शेष रहते ही जीत जाएगी। लेकिन प्रभसिमरन सिंह […]

You May Like
-
1 year ago
यात्री बसों और ट्रेवल्स कार्यालय पर कार्रवाई
-
3 months ago
“युवा दिवस” के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती
-
9 months ago
गांव में मामूली बात पर विवाद, एक व्यक्ति घायल
