जबलपुर। धनवन्तरि नगर चौकी अंतर्गत जसूजा सिटी में बीती रात आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
माहौल बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी देखने को मिली। देर रात तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले के साथ जांच में जुटी रही।
