बाइक की डिमांड पूरी नहीं हुई तो महिला को किया प्रताड़ित

जबलपुर : हनुमानताल थाना अंतर्गत पचकुईयां निवासी महिला को पति, सास दहेज में बाइक नहीं मिलने पर प्रताडि़त कर मारपीट करने लगे। अब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सीरिन बानो 23 वर्ष निवासी पचकुईयां हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 6 नवम्बर 22 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुयी थी उसके पति उस्मान खान ई रिक्शा चलाते हैं ससुर याकूब खान एवं देवर फैज खान सउदी में रहते है,

वह पति एवं सास शम्मो बेगम के साथ रहती है शादी के 2-3 दिन तक ससुराल में ठीक से रखा 2 दिन बाद सास बोली कि तुम्हारे परिवार वालों ने शादी में मोटर सायकल नहीं दी, उसने कहा उसके परिवार वालों ने सामर्थता के अनुसार शादी में सामान दिया है इसी बात पर पति उसके साथ मारपीट किये, फिर पति एवं सास आये दिन दहेज की मांग करते हुये उसके शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।

Next Post

जन विश्वास शिविर के असर से दौडऩे लगी कई रूकी फाइलें: सांसद

Sat Oct 17 , 2026
रीवा:सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत रीवा की ग्राम पंचायत अजगरहा में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया. शिविर में आमजनता से मिले 168 आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई.शिविर के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन मिश्र ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि जन विश्वास शिविर से आमजनता […]

You May Like