मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, वरना परमाणु हथियार तक बात पहुंचती : ट्रंप

वॉशिंगटन, 21 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच ‘युद्ध रुकवाने’ का दावा एक बार फिर दोहराते हुए बुधवार को कहा कि दोनों देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन उनके हस्तक्षेप ने ऐसा होने से रोक लिया। श्री ट्रंप ने अपने प्रशासन का एक साल पूरा होने पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, “ये युद्ध रुकने वाले नहीं थे। कंबोडिया और थाईलैंड का युद्ध, कोसोवो और सर्बिया का युद्ध, कॉन्गो और रवांडा का युद्ध। पाकिस्तान और भारत, ये दोनों एक-दूसरे पर हमलावर थे, आठ लड़ाकू विमान गिराये जा चुके थे। मेरे हिसाब से वे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाले थे।” श्री ट्रंप ने युद्ध रोकने का दावा करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 2025 में अमेरिका दौरे पर थे तब उन्होंने युद्ध रोकने के लिये श्री ट्रंप का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ या शायद उससे भी ज्यादा लोगों की जान बचाई।”

जब श्री ट्रंप से सवाल किया गया कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से एक आम अमेरिकी नागरिक का जीवन कैसे बेहतर होता, तो उन्होंने एक बार फिर कहा कि सिर्फ भारत-पाक युद्ध रोकने से एक-दो करोड़ लोगों की जान बचायी गयी है। उन्होंने कहा, “अगर आप इनमें से किसी एक युद्ध को देखें तो यहां लाखों लोगों की बात हो रही है, लेकिन जब आप भारत-पाक की बात करते हैं बात एक-दो करोड़ लोगों तक पहुंच जाती है। उससे भी ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी। इसलिये मैंने करोड़ों लोगों की जान बचायी।” श्री ट्रंप के बयान के अलावा व्हाइट हाउस ने एक दस्तावेज़ भी जारी किया, जिसमें श्री ट्रंप के प्रशासन के 365 दिनों की 365 उपलब्धियां लिखी थीं। इसमें ‘भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाल करना’ भी एक बिन्दू था।

Next Post

पहली बार रियल लोकेशन्स पर शूट हुआ है स्टार प्लस का शो तोड़ कर दिल मेरा

Wed Jan 21 , 2026
मुंबई, 21 जनवरी (वार्ता) स्टार प्लस का शो तोड़ कर दिल रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया है। स्टार प्लस एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहा है, जिसका नाम तोड़ कर दिल मेरा है। यह कहानी बाकी लव स्टोरीज़ से अलग है, क्योंकि इसकी शुरुआत अरेंज मैरिज से होती […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।