जबलपुर पहुंची गांजे की खेप, नाबालिग पकड़ाई, महिला फरार 

जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने जगन्नाथपुरी से रायपुर होते हुए जबलपुर पहुंची गांजे की खेप समेत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पकड़ा है। पुलिस ने कुल 4 किलो 154 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 7 हजार 700 रुपये है। मुख्य आरोपी महिला फरार हो गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि दद्दा परिसर के सामने एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में सूटकेश लिए खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपनी उम्र 16 वर्ष बताई। तलाशी लेने पर सूटकेश के अंदर खाकी रंग की पन्नी में लिपटे हुए चार पैकेट मिले, जिनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा कर बताया कि वह रश्मि ठाकुर नाम की महिला और ग्रुप की अन्य महिलाओं के साथ जगन्नाथपुरी गई थी। वहां से वे रायपुर पहुंचे और फिर ट्रेन के जरिए जबलपुर के मदनमहल रेलवे स्टेशन आए। स्टेशन पहुंचने पर रश्मि ठाकुर ने अपना सूटकेश नाबालिग को थमा दिया और बाहर चलकर इंतजार करने को कहा। नाबालिग स्टेशन से बाहर आकर दद्दा परिसर के सामने काफी देर तक रश्मि का इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। रश्मि ठाकुर भीड़ का फायदा उठाकर नाबालिग को गांजे से भरे बैग के साथ लावारिस छोड़कर रफूचक्कर हो गई। बैग में चार पैकेट में रखा गांजा रश्मि ठाकुर द्वारा लाना बतायी। तलाशी लेने पर सूटकेश के अंदर खाकी कलर की पन्नी में लिपटे हुये चार पैकेट में 4 किलो 154 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 7 हजार 700 रुपए का होना पाया गया। 16 वर्षिय बालिका से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए बालिका एवं रश्मि ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । पुलिस अब फरार महिला रश्मि ठाकुर की सरगर्मी से तलाश कर रही है और इस पूरे ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Next Post

हिट एंड रन: कार ने रौंदा, युवक की मौत

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। गोरा बाजार थाना बिलहरी में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक बरेला निवासी आशीष श्रीवास्तव पिता […]

You May Like