पहली बार रियल लोकेशन्स पर शूट हुआ है स्टार प्लस का शो तोड़ कर दिल मेरा

मुंबई, 21 जनवरी (वार्ता) स्टार प्लस का शो तोड़ कर दिल रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया है।
स्टार प्लस एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहा है, जिसका नाम तोड़ कर दिल मेरा है। यह कहानी बाकी लव स्टोरीज़ से अलग है, क्योंकि इसकी शुरुआत अरेंज मैरिज से होती है और इसका बैकड्रॉप लखनऊ में सेट है। शो के प्रोमो में बैकग्राउंड में दिख रही खूबसूरत लोकेशन्स ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है। इसे और भी खास बनाते हुए शो के निर्माता सचिन पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि यह पहली बार है जब स्टार प्लस का कोई शो पूरी तरह लाइव लोकेशन्स पर शूट किया गया है, बिना किसी सेट के, जिससे यह दर्शकों के लिए और भी ज़्यादा रियल और कनेक्टिंग बन जाता है।

सचिन पांडे ने बताया, “यह पहली बार है जब स्टार प्लस का कोई शो मुंबई से बाहर पूरी तरह लाइव लोकेशन्स पर, फ्रेम बाय फ्रेम शूट किया गया है। इससे पहले भी कुछ शोज़ मुंबई के बाहर शूट हुए हैं, लेकिन वो सेट्स पर ही फिल्माए गए थे। यह शो 100 फीसदी रियल लोकेशन्स पर शूट हुआ है, बिना किसी सेट के।

सचिन पांडे ने कहा, “यह प्रोसेस काफी चैलेंजिंग रहा है, लेकिन साथ ही यह बेहद ज़रूरी और अहम भी था। तोड़ कर दिल मेरा में अनुरिमा चक्रवर्ती, रोशनी का किरदार निभा रही हैं, जबकि आशीष राघव, राज के रोल में नजर आएंगे। यह शो लखनऊ शहर में सेट है, जिसकी शुरुआत एक अरेंज मैरिज से होती है और यह दिखाता है कि कैसे उनका सफर आगे बढ़ता है और दोनों अलग-अलग सोच और विचारों के बावजूद प्यार को ढूंढते हैं। तोड़ कर दिल मेरा रोज़ाना रात सात बजे सिर्फ़ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Next Post

स्मृति ईरानी ने दावोस 2026 में भारत का जेंडर इक्विटी एजेंडा किया पेश

Wed Jan 21 , 2026
मुंबई, 21 मार्च (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और अलायंस फॉर ग्लोबल गुड: जेंडर इक्विटी एंड इक्वालिटी की फाउंडर और चेयरपर्सन स्मृति ईरानी ने वी लीड लाउंज में, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम वीक, दावोस 2026 में हिस्सा लेकर भारत की बढ़ती लीडरशिप को शामिल, समानता और सोशल इम्पैक्ट के मुद्दों पर मजबूती […]

You May Like