
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत घाना में एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई, सीने में दर्द उठा और हाथ पैर सुन्न पड़ गए, तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंकज पटैल 31 वर्ष निवासी ग्राम घाना ने सूचना दी कि 9 अगस्त को उसके जीजा सुनील उर्फ गोलू पटैल 35 वर्ष निवासी कंदराखेड़ा उसकी बहन गोल्डी उर्फ पिंकी पटैल के साथ रक्षाबंधन मनाने ग्राम कंदराखेड़ा से ग्राम घाना लगभग शाम 4 बजे आये थे, जो घाना में रूके थे। 14 अगस्त को शाम लगभग 7-30 बजे जीजा सुनील उर्फ गोलू पटैल को अचानक सीना में दर्द होने, हाथ पैर सुन्न पड़ने लगे जिन्हें उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये डाक्टर ने चैक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
