
ग्वालियर। एक मृतक महिला का शव ग्वालियर हाईवे की सिमरिया टेकरी पर रखकर जाम लगाने वाले 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही की है। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में डबरा सिटी टीआई यशवंत गोयल ने यह बड़ी कार्यवाही की है। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने की धाराओं में यह कार्यवाही की गई है।
