भाजपा नर्मदा मंडल में हुआ 101 यूनिट रक्तदान

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के मां नर्मदा मंडल में रक्तदान महादान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के आह्वान, नर्मदा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के प्रयास एवं कार्यकर्ताओ के सहयोग से लगभग 101 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद पाठक, जिला महामंत्री रजनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, अंजू भार्गव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवा चौधरी, पार्षद शारदा कुशवाह, मालती चौधरी, लक्ष्मी जय चक्रवती, मंडल के समस्त पदाधिकारी, मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ मातृ शक्ति, युवा साथियों की उपस्थिति रही।

Next Post

ग्वालियर में महँगा जूस देने पर बेचने पर होंगे 5000 रूपए

Sat Sep 20 , 2025
ग्वालियर। एक कैफे संचालक को महंगा जूस बेचना भारी पड़ गया जब उपभोक्ता फोरम ने कैफे संचालक को दंड देते हुए ग्राहक को 5000 रुपए देने का आदेश दिया। ग्वालियर के जिला उपभोक्ता फोरम ने कैफे संचालक पर क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है। खजुराहो पुरातत्व विभाग कैम्पस में संचालित कैफे पर […]

You May Like

मनोरंजन