फीफा विश्वकप: ईरान बनाम न्यूजीलैंड मैच 2-2 से ड्रा रहा

लॉस एंजिल्स 16 जून (वार्ता) ईरान ने अपने 2026 फीफा विश्व कप अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में 2-2 ड्रॉ के साथ की, इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में एलिजा जस्ट ने दो बार न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई, लेकिन ईरान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हर बार शानदार वापसी की। रामिन रेजाइयन ने गोल किया और मोहम्मद मोहेबी को असिस्ट किया, जिससे ईरान ने लॉस एंजिल्स में जोरदार समर्थन के बीच आक्रामक खेल दिखाया। मैच के चारों गोल बेहतरीन तालमेल से बने मूव्स के दम पर आए और इस दौरान दोनों टीमों आक्रामक फुटबॉल का शानदार प्रदर्शन किया।

ईरान के लिए रेजाईयन 33वें, मोहेबी ने 64वें मिनट में गोल किये। वहीं न्यूजीलैड की ओर से एलिजा जस्ट सातवें और 54 वें मिनट में गोल दागे।

Next Post

नजीराबाद रोड और बाजार क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान

Tue Jun 16 , 2026
सतना: डॉ.शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नजीराबाद रोड पर […]

You May Like