आस्था, शिक्षा और आबादी के बीच शराब ठेका मंज़ूर नहीं, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

भिण्ड:गोहद नगर के आबादी क्षेत्र, मंदिर एवं शैक्षणिक संस्थानों के समीप संचालित शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर गोहद के नागरिक भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचे और भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के नाम डिप्टी कलेक्टर विकाश कैमौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक वार्डवासी उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि मण्डी गाय-बछड़ा तिराहा, गोहद चौराहा राजमार्ग पर अंग्रेजी एवं देशी कंपोजिट शराब की दुकान संचालित हो रही है, जो घनी आबादी, मंदिर एवं शैक्षणिक संस्थानों के समीप होने से लगातार विवाद और असुविधा का कारण बन रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास आए दिन शराबियों और ठेका कर्मचारियों के बीच झगड़े, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार होते रहते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को असुरक्षा की भावना घेर रही है। स्कूल पास होने के कारण बच्चों पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, वहीं मंदिर के निकट दुकान होने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की गंभीरता को देखते हुए स्थल का निरीक्षण कर जनहित व न्यायहित में शराब ठेका अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गुड्डी बांगर, सुनीता बांगर, कमला बाई, करन राजपूत, ऊषा, गुड्डी बाई, चमेली बाई कंचन सिंह, प्रहलाद सिंह, धारा सिंह, नारायन सिंह, विशाल बांगर, धनीराम बांगर, रमेश, जयसिंह, आदर्श, बासुदेव, सुरेश, जितेंद्र, राजकुमार, अनिकेत, गोलू, नीरज गर्ग, सचिन देसाई, रवि वृर्जबंशी, सुखदेव, कन्हैया, भानु इंदौरिया, मोनू बांगर, चरन सिंह, अजय बाल्मीक, अनिल, हिमांशु, लवकुश, अभिषेक सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और सभी ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और मर्यादित वातावरण बनाए रखने की पुरजोर मांग की।

Next Post

स्मार्ट मीटर का विरोध, विद्युत कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता, जताया विरोाध

Tue Dec 9 , 2025
कुरावर/ब्यावरा। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर स्मॉर्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है किंतु अधिकांश जगह स्मॉर्ट मीटर लगाने का विरोध होना सामने आया है. अब कुरावर में स्मॉर्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय […]

You May Like