जबलपुर: हनुमानताल साठिया कुआं में 11 लाख में बेचे गए मकान का पार्टनर बताते हुए स्वयं का ताला जडऩे वाले के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक स्वपनिल जैन उर्फ अंसुल जैन 40 वर्ष साठिया कुंआ रोड हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने साठिया कुंआ ब्यवहार जी का बाड़ा स्थित मकान को राजू सेन निवासी साठिया कुंआ के माध्यम से कढ़ोरी लाल भट्ट से ग्यारह लाख रुपए में सन 2017 में क्रय किया था।
जिसकी रजिस्ट्री 29 सितम्बर 2017 को हुयी थी। इसके बाद मकान को किराये पर दे रखा था। किरायादार मुन्ना लाल बेन 13 जुलाई को खाली किया है जिसके बाद से मकान में उसका ताला लगा था। 3 सितम्बर को शाम छह बजे वह अपने घर गया तो देखा कि मकान में उसका ताला तोडक़र नया ताला लगा था, मकान की दीवाल में गेट के बगल में लिखा था कि यह मकान की रजि. स्वपनिल जैन के नाम है, पार्टनरशिप राजू सेन के साथ है यह मकान की चाभी एवं कब्जा राजू सेन के पास है।
इसके बाद उसने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि आशीष पासी ने बताया कि मकान का ताला राजू सेन ने तोड़ा है एवं अपना ताला लगाया है। उसके मकान को राजू सेन द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। गुरूवार को मामले की रिपोर्ट हनुमानताल थाने में दर्ज कराई गई है।
