जबलपुर: पॉक्सो एक्ट के प्रकरण मेें पीडि़ता को धमकाते हुए आरोपी केस वापिस लेने दबाव बना रहा है। पीडि़ता ने कोतवाली थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।19 वर्षीय युवती निवासी दीक्षितपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 11 वीं कक्षा की छात्रा है। 10 नवम्बर 24 को नरसिहपुर थाना गाडरवारा में अनुराग तिवारी निवासी हनुमानताल के खिलाफ पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कराया था।
प्रकरण जिला नरसिहपुर न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर करीब 2 माह से अनुराग तिवारी उसकी मां के मोबाईल पर अलग- अलग नम्बरो से मैसेज करके उसे काल करने को दबाव बनाते हुए अपशब्द लिखता है। एक दो बार मां एवं उसने बात भी अनुराग तिवारी से फोन पर किया तो कहता है कि जो केश नरसिहपुर में तुमने लगाई हो उसे कोर्ट से वापस ले लो। यदि तुमने वापस नही ली तो तुम्हे और तुम्हारी मम्मी को जान से मार दूंगा। लगातार मोबाईल पर मैसेज कर परेशान कर रहा है।
