बरगी बांध क्रूज हादसा: हाईकोर्ट में दूसरी जनहित याचिका भी दायर

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में बरगी बांध क्रूज हादसे को लेकर शुक्रवार को एक और जनहित याचिका दायर की गई। दरअसल, पूर्व में जिला अदालत ने स्वत संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद राजधानी भोपाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार राठी ने हाईकोर्ट में इस हादसे को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी। अब जबलपुर की सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी ने याचिका दायर की है। इस मामले में राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मामले में दोषी बताते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम का गठन करने की मांग की गई है। याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

पुष्पा तिवारी की जनहित याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने जिस तरह का रुख इस मामले में अपनाया है, उससे यह स्पष्ट है कि सरकार जिम्मेदारों को बचाना चाहती है। इसलिए मामले में एक एसआईटी गठन की मांग की गई है, जिसमें आईजी स्तर के अधिकारी जांच में शामिल हों। जनहित याचिका में कहा गया है कि जब मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था तब ऐसी स्थिति में क्रूज को बांध में क्यों भेजा गया। यह सीधे तौर पर लापरवाही प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही ऐसी क्या जल्दी थी कि क्रूज को इतनी जल्दी डिस्मेंटल कर दिया गया। मामला अगले सप्ताह के लिए सूचीबद्ध हुआ है।

Next Post

छतरपुर कलेक्टर सहित अन्य से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Fri May 8 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने कलेक्टर छतरपुर, एसडीएम लवकुशनगर, तहसीलदार चंदला सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। मामला महज लिमिटेशन के आधार पर प्रकरण निरस्त किए जाने के रवैये को चुनौती से संबंधित है। याचिकाकर्ता छतरपुर निवासी राजेंद्र अहिरवार की ओर से अधिवक्ता […]

You May Like