केएल राहुल का रिकार्ड तूफानी शतक, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाये दो विकेट पर 264 रन

नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) केएल राहुल (नाबाद 152) और नीतीश राणा (91) की विस्फाेटक बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने पथुम निसंका (11) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नीतीश राणा ने केएल राहुल के साथ रनों की अविजित साझेदारी कर टीम के स्कोर को 15.3 ओवरों में 200 रनों के पार पहुंचा दिया। इस दौरान केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। 17वें ओवर में नीतीश कुमार को बाउंड्री पर जीवनदान मिला। दोनों बल्लेबाजों के बीच आईपीएल के इस सत्र की रिकार्ड 220 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। 19वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने शतक की ओर बढ़ रहे नीतीश राणा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया। नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 91 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 264 रनों का रिकार्ड विशाल स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 152 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर और आईपीएल का तीसरा सर्वाधिक स्कोर है।

 

Next Post

कक्षा आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक के लिए बंद

Sat Apr 25 , 2026
ग्वालियर। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है जबकि कक्षा 9 से 12 तक सुबह 7.30 से बजे से 12 तक कक्षायें लगेंगी। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी हरीओम चतुर्वेदी ने कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर निकाला […]

You May Like