ग्वालियर: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वी जयंती गुरु रविदास आश्रम प्रबंध कमेटी भीम नगर ठाठीपुर ग्वालियर द्वारा सामाजिक स्तर पर मनाई जा रही है जिसमें सामाजिक, राजनीतिक एवं समतावादी लोग़ भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ सतीश सिकरवार द्वारा 51 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुरु रविदास आश्रम प्रबंधन कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
गुरु रविदास आश्रम पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। गुरु रविदास आश्रम प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर मण्डेलिया, गोपाल चौधरी, शंकरलाल नार्वे, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम टमोटिया, अर्जुन जाटव, आकाश जाटव, रामोतार जाटव आदि जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। उधर भिंड में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
