राहुल ने गोलाबारी प्रभावित इलाकों में पुनर्वास पैकेज को लेकर लिखा मोदी को पत्र

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तानी की तरफ से की गई गोलाबारी से प्रभावित पुंछ तथा अन्य इलाकों के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज बनाने की मांग की है।

श्री गांधी ने अपने पत्र में लिखा “मैंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया, जहां पाकिस्तान गोलाबारी में चार बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।”

उन्होंने लिखा “पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज वे गहरे संकट से गुजर रहे हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदेान करें। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि पाकिस्तान की गोलाबारी में प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए एक ठोस और उदारता से भरा राहत और पुनर्वासा पैकेज तैयार किया जाए।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुंछ का दर्द वहां जा कर ही महसूस होता है। टूटे आशियाने, बिखरी जिंदगियां – इस दर्द की गूंज से बस एक ही आवाज़ आती है -हम हिन्दुस्तानी एक हैं। आग्रह नहीं, सरकार को ज़िम्मेदारी की याद दिला रहा हूं कि इन इलाकों के लिए ठोस, उदार और तात्कालिक राहत एवं पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए।

Next Post

सरकार सिर्फ घोषणा करती है,एमएसपी पर खरीद नहीं करती : कांग्रेस

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करके वाही-वाही लूटने के लिए बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन सच यह है कि किसानों को ठगा जा रहा है और एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं की जा रही है। […]

You May Like