रूस यूक्रेन में सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले रखेगा जारी : विदेश मंत्रालय

मास्को, 04 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस अपने देशवासियों के खिलाफ यूक्रेन की आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में यूक्रेन में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले जारी रखेगा।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि रूसी सेना, रूसी नागरिकों और नागरिक अवसंरचना के खिलाफ यूक्रेनी सेना की आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों पर व्यवस्थित रूप से हमले कर रही है।

इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कीव की तरफ से लगातार तनाव बढ़ाने से यूक्रेन की स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने तर्क दिया कि रूस के हालिया हमले, नौवहन, गोदामों और अवसंरचना पर यूक्रेन के हमलों का जवाब थे।

रूसी विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और राजनयिक मिशन के कर्मचारियों को यूक्रेन में न रहने या वहां यात्रा न करने की अपनी चेतावनी फिर से दोहराई। मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और राजनयिकों के लिए कीव या यूक्रेन में सेना से जुड़ी जगहों के आस-पास न रहने की एक नई चेतावनी जारी की।

रूसी मंत्रालय ने कहा कि जो विदेशी नागरिक और राजनयिक कीव से नहीं निकले हैं, वे जानबूझकर अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं।

इससे पहले विदेशी नागरिकों और राजनयिकों को कीव छोड़ने की चेतावनी 25 मई, 2026 के रूसी विदेश मंत्रालय के बयान और विदेशी सहयोगियों को भेजे गए राजनयिक नोटों में शामिल थी। 27 मई को, उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुज़िन ने एक ब्रीफिंग के दौरान इस चेतावनी को दोहराया था।

 

 

 

Next Post

भदोही के हुनर को वैश्विक बाजार से जोड़ रही सरकार : योगी

Sun Oct 4 , 2026
लखनऊ, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार भदोही के पारंपरिक हुनर को विकास, बाजार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। श्री योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात […]

You May Like