चुरहट पुलिस ने जप्त किया अवैध महुआ लहान शराब 

नवभारत न्यूज

चुरहट 2 मार्च। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोष्टा से चुरहट थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने के स्थान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां तीन स्थानों से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध महुआ लहान एवं शराब प्राप्त हुई। एएसआई पुरुषोत्तम पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी की ग्राम कोष्टा में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जाता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 2 मार्च 2025 दिन रविवार दोपहर लगभग 2 बजे दबिश देते हुए तीन स्थानों से भारी मात्रा में महुआ लहान के साथ ही अवैध शराब को भी जप्त किया । साथ ही आरोपी महेश जायसवाल, दादी प्रजापति एवं प्रेमलाल जायसवाल को पकड़ कर थाने लाया गया।जहां उन तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में चुरहट थाना प्रभारी अतर सिंह कुशवाह के आदेश पर एएसआई पुरुषोत्तम पाठक के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अनिल सोनी, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक आनंद सिंह बघेल व आरक्षक बृजकिशोर शुक्ला सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 02 से 08 मार्च 2025 तक

Sun Mar 2 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like