शराब दुकानों के खिलाफ आर-पार की जंग: कहीं जड़े ताले, कहीं गूंजे भजन

भोपाल। राजधानी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शराब की दुकानों को लेकर विरोध जारी है. शहर में ऋषिपुरम 80 फीट रोड, सांईराम कालोनी, पालिटेक्निक चौराहा की दुकानों का विरोध पहले से ही हो रहा था. लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी विरोध होने लगा है. सोमवार को ईंटटखेड़ी क्षेत्र के भैंरोपुरा गांव में शराब की दुकान का विरोध हुआ. जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब की दुकान हटाने को लेकर धरने पर बैठ गए. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी शराब की दुकान नहीं हटाई जा रही है. इससे ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं व बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है. शराब की दुकान के कारण असामाजिक तत्वों का जमघट लगता है. एकत्रित हुए ग्रामीणों में शराब की दुकान का ताला लगवा दिया. दुकानें के सामने ही टेंट लगाकर भजन करने के लिए बैठ गए. जिसमें ईंटखेड़ी सरपंच हरी सिंह सैनी, जिला पंचायत भोपाल उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश मीणा, दशरथ सिंह मीणा, अखिलेश मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रही हैं

शहर की शराब दुकानों का विरोध जारी

अवधपुरी क्षेत्र में आने वाले ऋषिपुरम 80 फीट रोड पर पेट्रोल पंप के पास शराब दुकान का विरोध हो रहा है. लोग शराब की दुकान के सामने सुंदरकांड पाठ कर रहे हैं. रहवासियों का कहना है कि दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है.सेमराकलां क्षेत्र के विजय नगर सांईराम कालोनी के लोग एक साल से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं. अब टेंट लगाकर भजन-कीर्तन करके विरोध जता रहे हैं. कोलार रोड (मंदाकिनी चौराहा) में जैन मंदिर के पास दुकान शिफ्ट होने से विरोध जारी है. लोगों का कहना है कि कोलार रोड पर पहले यह दुकान सर्वधर्म इलाके में थी, जो अब मंदाकिनी चौराहे पर शिफ्ट कर दी गई है. दुकान को तत्काल हटाया जाए. पालिटेक्निक चौराहा के पास प्रोफेसर कालोनी के पास दुकान का विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर रहा है.

Next Post

ऐशबाग छेड़छाड़ मामला: घर में घुसकर किशोरी से की थी बदतमीजी, आरोपी को मिली 3 साल के सश्रम कारावास की सजा

Mon Apr 13 , 2026
भोपाल। ऐशबाग इलाके में नाबालिक लड़की के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी अभिषेक यादव को कोर्ट ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई है. आरोपी को पॉक्‍सो एक्‍ट मे दोषसिद्ध पाते हुये उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है. अभियोजक अजय शंकर प्रजापति ने बताया कि मनोहरलाल पाटीदार अनन्‍य […]

You May Like