
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली। शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और जांच में जुटी गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि खेरमाई मंदिर के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कब और कैसे पहुंचा।
