पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार तो खा लिया जहर, मौत 

उज्जैन। बीती शाम पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।

नागदा की जबरन कॉलोनी में रहने वाला राहुल पिता मांगीलाल खिंची 32 वर्ष बीती शाम पत्नी को लेने के लिए ससुराल ग्राम छबरीखेड़ा पहुंचा था। बस से उतरते ही उसने पत्नी ममता को कॉल किया और लेने आने की बात कही। पत्नी के परिजनों ने फोन पर ही भेजने से मना कर दिया। इतना सुनते ही राहुल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद राहुल की मौत हो गई। आज सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि राहुल पेंटरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी आदतों के चलते चार माह से पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। वह राहुल से नशा छोडऩे की बात कह चुकी थी लेकिन राहुल नशे का आदी हो चुका था। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन नागदा लेकर गए हैं।

Next Post

नर्मदापुरम संभाग फाइनल में पहुंची उज्जैन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर अर्जित किए 3 अंक

Thu Feb 12 , 2026
नर्मदापुरम। गत वर्ष विजेता टीम नर्मदापुरम संभाग पुनः लगातार दूसरे वर्ष पहुंच गई है ।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग पूर्व में 2 बार विजेता रही है।एमपीसीए ग्राउंड,नर्मदापुरम में चल रहे मैच में उज्जैन को पहली पारी में 224 रनों की बढ़त […]

You May Like