सीएम डॉ यादव सोमयज्ञ में शरीक हुए बोले हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनायेंगे 

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदसौर काला खेत में चल रहे विशाल महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। यह यज्ञ 13 अप्रैल से चल रहा है, जो की 18 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यज्ञ में 51 मंत्रोचार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की तथा सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। उन्होंने आहुति के पश्चात यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने मंच से संत जनों का साल श्रीफल से सम्मान किया। पवित्र नगरी मंदसौर को शराब मुक्त करने पर 160 समाजों द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हम सब सोम यज्ञ का हिस्सा बने है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस यज्ञ का विशेष महत्व है। पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है। सनातन संस्कृति की अपनी अलग विशेषता रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे। दूध का उत्पादन बढ़ाने पर कार्य होगा। गांव की गौशाला अच्छे से संचालित हो इसके लिए प्रयास होंगे। 25 गाय की एक इकाई मानकर एक व्यक्ति आठ इकाई रख सकेंगे।

Next Post

हिंदू कॉलेज, दिल्ली ने स्थापित किया पब्लिक पालिसी लैब

Thu Apr 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में, हिंदू कॉलेज देश का ऐसा पहला उच्च शिक्षा संस्थान बन गया है जिसने अपने परिसर में एक पब्लिक पॉलिसी लैब की स्थापना की है। इस लैब का औपचारिक उद्घाटन नीति आयोग के मुख्य […]

You May Like