समाज उत्थान में प्रेस की बड़ी भूमिका: डॉ. नीलकमल माहेश्वरी

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब ने इंटेक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर अपने साथी पत्रकार डॉ. नीलकमल माहेश्वरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब सभागार में ग्वालियर प्रेस क्लब और स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के महासचिव आनंद त्रिवेदी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्वालियर प्रेस क्लब के सचिव प्रमोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में आयोजकों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात पर्यटन विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीलकमल माहेश्वरी को इंटेक्स का सदस्य मनोनीत होने पर मंचासीन अतिथियों ने शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ.नील कमल माहेश्वरी ने कहा कि पत्रकार समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने काम को करते हुए पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते।ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा मुझे दिए गया सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पत्रकार इतिहासकार डॉ. सुरेश सम्राट ने किया और आभार ग्वालियर प्रेस क्लब के सचिव प्रमोद शर्मा ने व्यक्त किया।

Next Post

डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

Sat Apr 26 , 2025
ग्वालियर। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला करा दिया। अचानक हुए हमले में चार लोग घायल हुए हैं, एक की हालत गंभीर है। यह घटना डबरा […]

You May Like

मनोरंजन