सीधी पुलिस ने एक ही दिन में 1451 लीटर अवैध शराब जब्त की 

सीधी। अवैध शराब के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिलेभर में आबकारी एक्ट के अलग अलग प्रकरण दर्ज कर 1451 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.62 लाख है। साथ ही परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कीमती 3.5 लाख कुल 8.12 लाख मूल्य का मशरुका जप्त किया गया है । कुल मिलाकर इस एक दिवसीय अभियान में सीधी पुलिस द्वारा 106.19 लीटर अंग्रेजी शराब, 536.97 लीटर देसी शराब तथा 808 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Next Post

100 सुरक्षा गार्डों को सीखा रहे श्रद्धालु से कैसा व्यवहार करें

Thu May 29 , 2025
उज्जैन। महाकाल मंदिर में ड्यूटी करने वाले करीब निजी एजेंसी के करीब 100 सुरक्षा गार्डों को अब दर्शनार्थियों से अच्छा व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह सब आए दिन गार्डों व श्रद्धालुओं में हो रहे विवाद को देखते हुए करना पड़ रहा है। इसके लिए मंदिर प्रबंध […]

You May Like