सिद्ध क्षेत्र सोनेरा टेकरी पर महंत श्याम दास महाराज खुले आसमान के नीचे करेंगे चातुर्मास

अशोकनगर: स्वप्न में देखें सिद्ध क्षेत्र को साक्षात देखकर महंत श्याम दास महाराज आश्चर्य चकित रह गए। अशोक नगर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम सोनेरा के टेकरी सरकार श्री हनुमान जी महाराज का चमत्कार निराला है, यहां सच्ची श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। वैसे तो यहां यज्ञ हो चुका है। लेकिन इस तपो भूमि की दूर-दूर तक ख्याति है। और इस बार यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 साकेत वास कनक बिहारी दास महाराज महामंडलेश्वर के कृपा पात्र शिष्य महंत श्याम दास महाराज का रविवार से सोनेरा टेकरी धाम पर चातुर्मास प्रारंभ हो गया है।

चातुर्मास के दौरान महंत श्याम दास खुले आसमान के नीचे बैठेंगे। उन्होंने बताया कि वह सन 2005 से यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास के शिष्य हैं,एक बार सोनेरा टेकरी सरकार का स्थान सपने आया था। लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा था। कि यह कौन सी जगह है,मैं पहले कुछ दिनों पूर्व सोनेरा टेकरी पर गया, तो मुझे तत्काल वह सपना याद आ गया। यह तो सोनेरा टेकरी की तपोभूमि है, सिद्ध भूमि है, यहां बड़े-बड़े चमत्कार होते हैं आज परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से मैं इतनी कठोर तपस्या करने सोनेरा की टेकरी सरकार आया हूं। समस्त ग्राम वासियों का मुझे तन मन धन से सहयोग मिला सारा गांव एक साथ खड़ा है। चातुर्मास प्रारंभ करने के पूर्व रविवार को ग्राम वासियों के साथ महंत श्याम दास ने
श्री राधा कृष्ण मंदिर सोनेरा से ग्राम के सभी मंदिरों आशीर्वाद लिया, श्री गौड़ बाबा धाम पर सभी साधु संतों का सम्मान हुआ और सभी ग्राम वासियों के साथ राम नाम का संकीर्तन करते हुए गांव में निकले। तत्पश्चात हनुमान टेकरी पर कन्या भोजन भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद महंत श्याम दास महाराज खुले आसमान के नीचे कठोर तपस्या के लिए बैठे।

Next Post

रामपुर नैकिन के बाद अक्टूबर तक चुरहट के रेलवे ट्रैक का कार्य होगा पूर्ण

Mon Jul 7 , 2025
सीधी/रामपुर नैकिन:रीवा-सिंगरौली नवीन रेल परियोजना के कार्य में रामपुर नैकिन तक रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अक्टूबर तक चुरहट में रेलवे ट्रैक के कार्य को पूर्ण करने के लिये दु्रत गति से कार्य चल रहा है। सीधी जिले के प्रथम रेलवे स्टेशन बघवार तक ट्रेन के […]

You May Like