मरकुटिया घाट से हो रहा था रेत उत्खनन

जबलपुर: मरकुटिया घाट से रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर से ले जायी जा रही रेत के साथ रेत के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को पकड़ा गया है।चरगवां टीआई अभिषेक प्यासी ने बताया कि अहमदपुर हनुमान मंदिर के पास के पास ट्रेक्टर चालक राज बर्मन 18 वर्ष निवासी घुघरा चरगवां को पकड़ा गया, ट्राली में भरी रेत के संबंध में पूछने पर परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।

ट्रेक्टर मालिक मुरकटिया निवासी रामनाथ बर्मन के कहने पर ग्राम मरकुटिया घाट से रेत चोरी कर चरगवा बेचने के लिए ले जाना बताया।

Next Post

रादुविवि ने 28 घंटे में 28 परिणाम घोषित कर बनाया रिकॉर्ड

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने प्री-पीएचडी प्रवेश के लिए 24 जुलाई को प्रात: 11 बजे तक आयोजित की गई डीईटी-2025 की परीक्षा की समाप्ति के साथ विगत दिवस 11 विषयों के परिणाम घोषित कर दिए थे। शेष 17 विषयों के परिणाम शुक्रवार अपराह्न 3 बजे जारी कर दिए गए हैं। […]

You May Like