इंदौर:एमआर 10 पर स्मार्ट सड़क धंस गई. इतनी धंस गई है कि पूरी कार उसमे आसानी से समा जाएं. शुक्र है भगवान का कि कोई गड्डे में नहीं गिरा, वरना किसी के घर शोक होता और निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि लीपापोती कर रहे होते!आज शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क एमआर 10 पर मेघदूत उपवन के सामने सड़क धंस गई. यह सड़क को भाजपा परिषद द्वारा स्मार्ट सड़क बताकर प्रचारित किया जाता है. आज स्मार्ट सड़क पर लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई.
सड़क पर गड्ढा होने पर लीपापोती शुरू हो गई है. जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर गड्डे को लेकर बता रहे है कि सड़क धंसने वाले स्थान के पास से नर्मदा लाइन जा रही है. नर्मदा लाइन फूट गई, इसलिए पानी प्रेशर में सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई. सवाल खड़े हो रहे है कि ऐसे कैसे सड़क में गड्ढा हो गया? उक्त गड्ढा मुख्य मार्ग पर हुआ है. गड्डे के कारण किसी की जान चली जाती तब क्या होता? इसकी कल्पना से भी सिहरन पैदा हो जाती है.बताया जा रहा है कि उक्त गड्डे में कारें गिरते गिरते बची है. यातायात पुलिस ने तुरंत बेरीकेट्स बुलवाकर लगवाए, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
बीजेपी के भ्रष्टाचार की कहानीः कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि यह बीजेपी के भ्रष्टाचार की कहानी है. अधिकारी और नेता मिलकर 50 प्रतिशत तक कमीशन ले रहे है. कमीशन में गुणवत्ता का ध्यान कैसे रखा जा सकता है? सिर्फ मुरम भरकर सड़के बनाई जा रही है, जबकि मालूम है कि नीचे काली मिट्टी है। पानी के जरा सा दबाव पढ़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे, शहर की सड़क हो धंस रही है. यह सब भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है. फिर ग्वालियर हो या इंदौर.
