ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

सतना: सतना-चित्रकूट राज्यमार्ग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर मिचकुरिन के पास हुई। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रक चित्रकूट की ओर से आ रहा था। उसके आगे बाइक क्रमांक MP 19 MH 1901 पर सवार युवक जा रहा था। बताया गया कि ट्रक चालक ने बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे बगल से टक्कर लग गई और बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया।

मृतक की पहचान वीरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है।पन्ना का रहने वाला है वीरेंद्र बाइक सवार को ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गया। मृतक की पहचान पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत मणिपुर निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा (पिता मूलचंद्र विश्वकर्मा) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मझगवां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Next Post

बेमौसम बारिश से धान पर संकट, खड़ी फसल खेतों में गिरी

Fri Oct 31 , 2025
सतना: इस बार मानसून की मेहरबानी की वजह से जिले में न सिर्फ धान की खेती का रकबा बढ़ा था, बल्कि उत्पादन भी रिकार्ड तोड़ होने वाला था. लेकिन चक्रवताी तूफान मोंथा के असर ने किसानों की तीन महीने की जी तोड़ मेहनत पर पानी फेर दिया. बेमौसम बारिश के […]

You May Like