
उज्जैन। बाइक सवार युवकों को घर लौटते समय रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां एक की मौत होना सामने आया दूसरे को परिवार उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया है।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोयला में रहने वाला श्रवण पिता भंवरलाल 25 साल और श्रवण पिता हाकम सिंह 24 साल बाइक से उज्जैन से आए थे रात में वापस लौटते समय गांव के समीप ही तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए शासकीय चरक अस्पताल लाया गया लेकिन श्रवण पिता भंवरलाल की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार अस्पताल पहुंचा श्रवण पिता हाकम की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया दुर्घटना की सूचना मिलने पर भैरवगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और मामले में मर्ग कायम करते हुए शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया परिजनों ने बताया कि श्रवण अविवाहित था और मजदूरी करता था पुलिस द्वारा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की गई है।
