वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली मारिया को मिलेगा साल 2025 का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम, 10 अक्टूबर (वार्ता) वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचादो को वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जायेगा।

नोबेल पुरस्कार समिति ने शुक्रवार को यह घोषणा की। समिति ने बताया ,’वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण बदलाव प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए’ मारिया कोरिना माचादो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

गौरतलब है कि वेनेजुएला में लोकतंत्र आंदोलन की नेता के रूप में, मारिया कोरिना माचादो हाल के दिनों में लैटिन अमेरिका में नागरिक साहस के सबसे असाधारण उदाहरणों में से एक हैं।

 

Next Post

पुलिसकर्मियों के लिए कंट्रोल रूम में लगाया लीवर जांच कैंप

Fri Oct 10 , 2025
रीवा। पुलिस कर्मियों की सेहत चुस्त दुरूस्त बनी रहे और हमेशा फिट बने रहें इसको लेकर गुरूवार को उनकी स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए लीवर चेकप कैंप लगाया गया. 70 पुलिसकर्मियों की जांच हुई. पुलिस कंट्रोल रूम में लगाए गए शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में जांच के […]

You May Like