यूक्रेन पर रूस के बड़े हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, कई घायल

कीव, 25 मई (वार्ता) रूस द्वारा किए गए संयुक्त मिसाइल-ड्रोन हमले में यूक्रेन में रविवार सुबह तीन बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पुलिस ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि कीव क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश हताहत राजधानी के आसपास के गांवों में हुए।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि लगातार दूसरी रात हमले की चपेट में आई राजधानी में 11 अन्य घायल हो गए और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी ज़ाइटॉमिर क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत हो गई, पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र में चार और दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में एक की मौत की सूचना मिली।

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, हमलों में 56 क्रूज मिसाइलें, नौ बैलिस्टिक मिसाइलें, चार गाइडेड मिसाइलें और 298 लड़ाकू ड्रोन शामिल थे। वायु रक्षा ने 45 क्रूज मिसाइलें और 266 ड्रोन मार गिराए।

Next Post

दर्शन करने आई छत्तीसगढ़ की युवती से उज्जैन में गलत काम का प्रयास

Sun May 25 , 2025
उज्जैन। छत्तीसगढ़ की युवती से शनिवार-रविवार रात चिंतामण मंदिर क्षेत्र में शाहरुख नाम के युवक ने गलत काम का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है सोमवार दोपहर शाहरुख को कोर्ट में पेश किया […]

You May Like