संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया पैदल फ्लैग मार्च

जबलपुर : ईद-उल-जुहा पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ओमती, कोतवाली गोहलपुर, संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। पैदल फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर ओमती चौक, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकडगंज, फूटाताल, सराफा, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, चार खम्बा से होते हुये बहोरा बाग में समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, ईद पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया ।

Next Post

बक़रीद के मौक़े पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी मुबारकबाद

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) देशभर में गुरुवार को इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार बक़रीद मनाई जा रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बकरा ईद के अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में […]

You May Like