रूसी वायु रक्षा ने 65 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये

मास्को, 19 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) रूसी वायु रक्षा बल ने मंगलवार रात चार रूसी क्षेत्रों और काला और आज़ोव सागर में 65 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पिछली रात, वायु रक्षा प्रणालियों ने 65 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को रोक कर उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया।”बयान में कहा गया कि काला सागर के ऊपर 16 ड्रोन, वोरोनिश क्षेत्र और क्रास्नोडार क्षेत्र के ऊपर 14-14 ड्रोन, बेलगोरोड क्षेत्र के ऊपर 11 ड्रोन, आज़ोव सागर के ऊपर नौ ड्रोन और ब्रांस्क क्षेत्र के ऊपर एक ड्रोन नष्ट किया गया।

Next Post

साइबर ठगी से बचाव का अभियान:नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक हो रहे ग्रामीण

Wed Nov 19 , 2025
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। जिले की एक कलाकार टीम गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रही है, जिसमें फर्जी कॉल, लॉटरी के लालच, पैसे डबल करने का झांसा और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे बढ़ते […]

You May Like