रीवा। जन सुनवाई में समस्याओं का निराकरण नही होता केवल डेट मिलती है. यही वजह है कि लोगो का मोह जनसुनवाई से भंग हो चुका है. पहले शिकायते लेकर सैकड़ो लोग पहुंचते थे पर अब शिकायते सिमट गई है.
दरअसल जनसुनवाई में लोग उम्मीद लेकर पहुंचते है कि उनकी शिकायतो का निराकरण होगा. शिकायत सुन ली जाती है और तारीख दे दी जाती है पर निराकरण नही होता और लोग भटकते रहते है. मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर एस.के. बेक ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में करारी बस्ती के निवासियों के अवरूद्ध मार्ग को प्रारंभ करने का आवेदन दिया जिस पर एसडीएम मनगवां को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये. चाकघाट निवासी रामकृपाल मिश्रा के रास्ते से अतिक्रमण हटाने का आवेदन पर तहसीलदार त्योंथर को, लोही निवासी चन्द्रवती ओझा के नहर से मिट्टी कटने पर फसल क्षतिग्रस्त होने पर सहायता राशि प्रदान करने के आवेदन पर तहसीलदार गुढ़ को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया. इसी प्रकार राम निवास पटेल नौढिय़ा के खसरा सुधार के आवेदन एवं लालमणि तिवारी लोही के मुआवजा राशि प्रदान करने के आवेदन को संबंधित एसडीएम को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया.
