डॉ. हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि के साथ मनाया गया विवि का स्थापना दिवस

सागर: सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने 18 जुलाई को अपना स्थापना दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने संस्थापक डॉ. हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सेवानिवृत्त शिक्षक और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने डॉ. गौर की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने संस्थापक के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया। समारोह श्रद्धा, सम्मान और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ

Next Post

मप्र में फिर सक्रिय होगा मानसून, भोपाल-इंदौर समेत 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना के बीच मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर सहित 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में नया मौसम तंत्र विकसित होने के कारण आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों में […]

You May Like