आमचौपरा मोहल्ले में एयरटेल टावर लगाने का विरोध, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

दमोह। शहर से लगे आमचौपरा में जनसुनवाई के दौरान आवेदकगणों द्वारा मोहल्ले में लगाए जा रहे एयरटेल के टावर पर रोक लगाकर उक्त टावर को हटाने के संबंध में नायब तहसीलदार धनीराम गौड़ को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आमचौपरा मोहल्ले में एयरटेल कंपनी का टावर मुकेश जैन के द्वारा लगाया जा रहा है, जिस पर हम समस्त मोहल्ला वासियों को आपत्ति है और हम उक्त टावर को अपने मोहल्ले के बीच नहीं लगने देना चाहते हैं।

आवेदकगणों का कहना है कि उक्त टावर के लगने से मोहल्ले में शोर होगा और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी होगी। मोहल्ला वासियों में सरपंच जयपाल यादव,लता खरे, संध्या, यशोदा सिंह, सरोज रानी, कृष्ण राय, निर्मला दुबे, वर्षा खरे,दीक्षा खरे,सकून राजपूत, रजनी असाटी,छोटी बाई, सेंटी खरे, साहस पांडे, धनीराम टांडे, महेश कश्यप अतुल असाटी व समस्त ग्राम वासियों ने लिखित आवेदन देकर मोहल्ले के बीचों-बीच मुकेश जैन द्वारा लगाए जा रहे एयरटेल के टावर पर रोक लगाकर वहां से टावर हटवाने की मांग की है।

Next Post

आजादी के बाद पहली बार आदिवासी अंचल में दौड़ी नियमित यात्री ट्रेन

Tue Sep 8 , 2026
धार। जिले के आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। आजादी के बाद पहली बार क्षेत्र को नियमित यात्री रेल सेवा की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से इस यात्री रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री […]

You May Like