नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील केंद्र पर बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ की बारात शोभायात्रा पर विशेष समुदाय के लोग द्वारा हुए हमले पर होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सनातन धर्म पर हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह घटना घोर निंदनीय है। घटना से मन आहत है। श्री चौधरी अभी प्रदेश के प्रवास पर हैं। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए सख्त कदम उठाये जायेंगे।
उन्होने भरोसा दिलाया कि सभी नागरिकों की सुरक्षा और हित रक्षा के लिए मोदी भाजपा सरकार “गहरी चिंता” में है। वह स्वयं लगातार पुलिस प्रशासन से सतत संपर्क में हैं। उन्होंने शोभायात्रा पर हुए हमले को लेकर सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। हमलावर कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा। शांति, अमन चैन, सौहार्द का माहौल ख़राब करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। ताकि भविष्य में इस तरह की घोर निंदनीय घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने जनमानस से शांति सौहार्दपूर्ण माहौल रखने की अपील की है।सांसद श्री दर्शन चौधरी ने कहा कि जब भी हिंदुओं के उत्पीड़न या उनके अधिकारों के हनन की बात आती है तो देश की भाजपा मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
