राखी पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, स्टेशन से बस स्टॉप तक दिखी भारी भीड़

भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भोपाल में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। भाई-बहन के इस खास त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और शहर के अलग-अलग बस स्टॉप्स पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है।

स्टेशनों पर लोग ट्रेन का इंतजार करते नजर आए, वहीं बस स्टॉप्स पर भी यात्रियों की अच्छी-खासी संख्या दिखाई दी। परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों से लेकर अकेले घर जाने वाले यात्रियों तक, हर तरफ त्योहार की हलचल नजर आई।

राखी के मौके पर घर पहुंचने की जल्दी के बीच स्टेशन और बस स्टॉप्स पर लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ी हुई है। भोपाल में राखी के त्योहार का उत्साह अब सफर के दौरान भी साफ दिखाई दे रहा है।

Next Post

खाचरौद पहुंचे CM मोहन यादव हेलिपैड पर मनाया रक्षाबंधन

Fri Aug 28 , 2026
खाचरौद। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खाचरौद पहुंचे। हेलिपैड पर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया और रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के […]

You May Like

मनोरंजन