
धार। जिले के आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। आजादी के बाद पहली बार क्षेत्र को नियमित यात्री रेल सेवा की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से इस यात्री रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया।
टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 12 कोच वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन आसान होगा। इससे आदिवासी अंचल के ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों के लिए आसपास के शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
