अमिलिया पुलिस ने लापता दो नाबालिग बालिकाओं को किया दस्तयाब 

भोपाल से 24 घंटे के भीतर 17 वर्षीय बालिका को किया दस्तयाब 

सीधी। अमिलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अलग-अलग प्रकरणों में लापता दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने भोपाल से 24 घंटे के भीतर 17 वर्षीय बालिका को दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है। प्रकरण क्रमांक 01 में थाना अमिलिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अमिलिया पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को 03 सितंबर 2026 को ग्राम पिपराही, थाना मऊगंज क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया। दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिका को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। वही प्रकरण क्रमांक 02 में थाना अमिलिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा बालिका के जाने के संबंध में तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बालिका को बस के माध्यम से भोपाल की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर भोपाल पुलिस से समन्वय स्थापित कर तत्काल टीम को भोपाल रवाना किया गया। थाना अमिलिया पुलिस की तत्परता एवं भोपाल पुलिस के सहयोग से बालिका को 07 सितंबर 2026 को चौकी सुखी सेवनिया, थाना बेरसिया, भोपाल से सुरक्षित दस्तयाब कर थाना अमिलिया लाया गया।

बालिका को आवश्यक प्रक्रिया के बाद 08 सितंबर 2026 को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका-

दस्तयाबी मामलों में कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस थाना प्रभारी अमिलिया , सउनि पुरुषोत्तम पाठक; प्रआर राजेन्द्र सिंह; दीपेन्द्र सिंह; लोकेन्द्र सिंह; आरक्षक अभिषेक चौधरी; बंशलाल सिंह एवं कृष्णमुरारी, साइबर सेल टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Next Post

शमी और मुकेश ने दक्षिण क्षेत्र को दिये झटके, तिलक पर बड़ी पारी की जिम्मेदारी

Tue Sep 8 , 2026
चेन्नई, 08 सितंबर (वार्ता) मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार (दो-दो विकेट) के झटकों के बावजूद दक्षिण क्षेत्र ने कप्तान तिलक वर्मा (नाबाद 56) और देवदत्त पड़िक्कल (62) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ छह विकेट पर […]

You May Like