बेलगाम पिकअप ने कुचला, बुजुर्ग की मौत 

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत वेस्टलेंड पेट्रोल पम्प के

सामने पिकअप ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में

बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक संदीप दाहिया 35 वर्ष निवासी अमरीक कालोनी तिघरा ने बताया कि वह आटो चलाता है, उसके पिता पुरूषोत्तम दाहिया अपनी होण्डा स्पेलेण्डर मोटर सायकल से रांझी जाने के लिये कहकर निकले थे। वेस्टलेंड पेट्रोल पम्प से अपनी मोटर सायकल में पेट्रोल भरवाकर मेन रोड पर जा रहे थे, तभी रांझी तरफ से आ रही बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड एम 1147 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पिता की मोटर सायकल में टक्कर मार दिये जिससे पिता मोटर सायकल सहित गिर गये, जिन्हें चोट आई, ड्रायवर गाड़ी छोड़कर भाग गया, पिता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गये जहां डाक्टर ने पुरूषोत्तम दाहिया 65 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में गणित दिवस पर संगोष्ठी

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल। मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गणित के महत्व और उसके जीवन से जुड़े पक्षों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप […]

You May Like