शिवपुरी: ग्वालियर चंबल संभाग में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता के कारण शिवपुरी जिले में आज तड़के अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाएं चलने लगी और जिले में बारिश हुई।
बताया जा रहा है कि जिले के रन्नौद थाना में आने वाले ढेकुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 11 भैंसौं की मौत हो गई। मौसम बदलने के कारण शिवपुरी के मौसम में ठंडक घुल गई और आज रविवार का पारा अधिकतम 37 डिग्री रहने का अनुमान है वही रात में 22 डिग्री तक रहेगा।
